Ajab Gajab

192 देशों में मनाया जाता है वर्ल्ड अर्थ डे, जानें इस साल की थीम क्या है

हर साल 22 अप्रेल को वर्ल्ड अर्थ डे (world earth day 2022) मनाया जाता है। इस दिन को इंटरनेशनल मदर अर्थ डे के रूप में भी जाना जाता है। इसे मनाने का मकसद यही है कि लोग पृथ्वी के महत्‍व को समझें और पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के प्रति जागरूक हों। साल 1970 से हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

192 देशों द्वारा मनाया जाता है वर्ल्ड अर्थ डे

इस दिन अर्थ डे ऑर्गेनाइजेशन या अर्थ डे नेटवर्क द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसमें 193 देशों के 1 बिलियन से अधिक लोग शामिल हैं। विश्व पृथ्वी दिवस ग्लोबल स्तर पर 192 देशों द्वारा मनाया जाता है। 60-70 के दशक में जंगलों और पेड़ों की अंधाधुन्ध कटाई को देखते हुए सितम्बर 1969 में सिएटल, वाशिंगटन में एक सम्मलेन में विस्कोंसिन के अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने इसे मनाने की घोषणा की थी।

2022 की थीम ‘इन्वेस्ट इन आवर अर्थ’

इस राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन में अमेरिका के स्कूल और कॉलेजों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और इस सम्मेलन में 20 हजार से अधिक लोग इक्कट्ठा हुए। साल 1970 से लगातार ये दिवस मनाया जा रहा है। 2022 की वर्ल्ड अर्थ डे की थीम है (world earth day 2022 theme) ‘इन्वेस्ट इन आवर अर्थ’। मतलब ‘हमारी पृथ्वी में निवेश करें’। इसमें मुख्य बिंदू है साहसिक तरीके से काम करना, व्यापक रूप से इनोवेशन करना और न्यायसंगत तरीके से लागू करना। इससे पहले साल 2021 में वर्ल्ड अर्थ डे की थीम ‘रिस्टोर अवर अर्थ’ और साल 2020 की थीम ‘क्लाइमेट एक्शन’ थी।

विविध कार्यक्रमों का आयोजन होता है

विश्व पृथ्वी दिवस के दिन पेड़ लगाकर, सड़क के किनारे कचरा उठाकर, लोगों को टिकाऊ जीवन जीने के तरीके अपनाने के लिए प्रेरित करने जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके सेलिब्रेट किया जाता है। इसके अलावा बच्चों में जागरूकता फैलाने के लिए इस दिन स्कूलों और विभिन्न समाजिक संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Team Hindustan Coverage

Recent Posts

किन बुरी आदतों की शौकीन है सीमा हैदर? मकान मालिक ने किया बड़ा खुलासा

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी लगातार सुर्खियों में हैं। सीमा…

10 months ago

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

10 months ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

10 months ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

10 months ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

10 months ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

10 months ago