Ajab Gajab

एक शहर जो है ‘दुनिया का सबसे बड़ा वेश्यालय’, जहां 11 साल की बच्ची भी सेक्स वर्क को मजबूर

कोलंबिया के मेडेलिन शहर के पिछले एक दशक की यात्रा बेहद दिलचस्प रही है। अगर इसे शहर का ‘पुनर्जन्म’ कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि शहर को अपनी छवि बदलने के लिए लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा। कुख्यात ड्रग लॉर्ड पाब्लो एस्कोबार के घर और हिंसा के लिए बदनाम मेडेलिन शहर ने अपनी पहचान बदली है। अब इसे पर्यटन के लिहाज से एक सुरक्षित जगह और कोलंबिया में व्यापार के लिए अनुकूल केंद्र के रूप में जाना जाता है। लेकिन पुरानी आदतों का छूटना बहुत मुश्किल होता है। चमचमाते शहर और ‘दुनिया की सबसे इनोवेटिव सिटी’ के रूप में तारीफों के बीच शहर के एक कोने में आज भी एक ‘अंधेरी दुनिया’ बसती है।

शहर में कई गिरोह सक्रिय है जो युवतियों को वेश्यावृत्ति की दुनिया में बेच देते हैं। अपनी खूबसूरत महिलाओं के लिए जाने जाने वाले शहर मेडेलिन में बढ़ते देह व्यापार ने दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित किया है। इसी वजह से एंटिओक्विया प्रांत की राजधानी और ड्रग माफिया एस्कोबार के शहर को ‘दुनिया का सबसे बड़ा वेश्यालय’ कहा जाता है। मेडेलिन की एक सेक्स वर्कर डेनिएला ने ब्रिटेन के चैनल 4 न्यूज को बताया, ‘आपको यहां चीन, ब्राजील और यूरोप से लोग मिल जाएंगे।’ उन्होंने कहा कि यहां हर जगह से विदेशी आते हैं, हर तरह के पुरुष। कोलंबिया में वेश्यावृत्ति वैध है और इसकी उम्र 18 वर्ष है। लेकिन मेडेलिन और कोलंबिया के अन्य शहरों की सड़कों पर काम करने वाली कई लड़कियां बहुत छोटी हैं, कुछ की उम्र सिर्फ 11 साल है।

वेश्यावृत्ति से मेडेलिन में एक अंडरग्राउंड इकोनॉमी का संचालन होता है जो बेहद संपन्न है। इसमें La Oficina गैंग एक अहम भूमिका निभाता है जो ऊंची कीमतों पर युवा वर्जिन लड़कियां सप्लाई करता है। रिपोर्ट के अनुसार अपनी पहचान गुप्त रखते हुए गैंग के दो सदस्यों ने कहा, ‘यह एक व्यापार है। सड़कों पर यही होता है।’ युवा लड़कियों को गैंग के सदस्यों की ओर से शॉपिंग और पैसों का लालच दिया जाता है लेकिन देखते ही देखते वे गैंग के कब्जे में आ जाती हैं। लड़कियों के परिवार अगर उनका साथ देते हैं तो उन्हें भी आर्थिक मदद पहुंचा दी जाती है, विरोध करने पर उन्हें गैंग की तरफ से हिंसा का सामना करना पड़ता है।

लड़कियों के वर्जिनिटी खोने के अधिकार को ज्यादा कीमत देने वाले विदेशियों के हाथ बेच दिया जाता है। कई लोग इसके लिए लोकल ड्रग कार्टेल के पास भी जाते हैं जिसका मतलब है कि पाब्लो एस्कोबार के जमाने की परंपरा अभी भी कायम है जो वर्जिन किशोरियों की मांग के लिए कुख्यात था। कोलंबिया के एक एनजीओ सी3 ने हाल ही में इस संबंध में एक रिपोर्ट जारी की थी।

सी3 के डायरेक्टर लुइस पार्डो ने द गार्जियन को बताया, ‘अब यह यहां का हिस्सा बन चुका है, यह एक दूसरे मेडेलिन के क्रूर सच का हिस्सा है, वह मेडेलिन जो किसी को नहीं दिखता, वह जो मीडिया से गायब है, वह जिसमें बड़े-बड़े निर्माण और शानदार रेस्तरां शामिल नहीं हैं।’ यह हालत सिर्फ मेडेलिन की नहीं बल्कि पूरे कोलंबिया की है। देश की राजधानी बोगोटा में पिछले साल 14 बच्चों की एक मां पर अपनी 12 कम उम्र की बेटियों की वर्जिनिटी को 200 डॉलर प्रति बच्ची के हिसाब से बेचने का आरोप लगा था।

Team Hindustan Coverage

Recent Posts

किन बुरी आदतों की शौकीन है सीमा हैदर? मकान मालिक ने किया बड़ा खुलासा

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी लगातार सुर्खियों में हैं। सीमा…

10 months ago

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

10 months ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

10 months ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

10 months ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

10 months ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

10 months ago