Ajab Gajab

सेक्स डॉल लेकर मंदिर पहोंच गया 26 साल का लडका, नजारा देख भड़के लोग

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स अपनी दो सेक्स डॉल की शादी मंदिर परिसर में करवाते दिखाई दे रहा है। इस शख्स का नाम जार्नी आंग बताया जा रहा है। यह 26 साल का है। घटना 22 अक्टूबर की है। मामला म्यांमार के यंगोन शहर के श्वेडेगोन मंदिर का है। यह एक बौद्ध मंदिर है।

जार्नी नाम का यह शख्स अपनी दो सेक्स डॉल को म्यांमार के पारंपरिक कपड़े पहनाकर मंदिर ले आया। उसके साथ 7 और लोग भी थे। उनके पास एक 7 इंच छोटी डॉल भी थी। वहीं इन दो बड़ी फ़ीमेल सेक्स डॉल की हाइट करीब 5.5 फिट थी। शख्स ने इस डॉल के साथ जैसे ही मंदिर में प्रवेश करना चाहा तो गॉर्ड ने उसे रोक दिया। शख्स ने बताया कि वह मंदिर में इन डॉल की शादी करवाना चाहता है।

हालांकि जब गॉर्ड ने उसे अंदर नहीं जाने दिया तो उसने मंदिर की पार्किंग में ही शादी का मंडप बना लिया। फिर उसने यहां अपनी दोनों सेक्स डॉल की आपस में शादी करवाई। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया। अब इसी वीडियो के वायरल होने के बाद असली बवाल मचा। लोग मंदिर जैसी पवित्र जगह ऐसी हरकत देखकर भड़क गए।

इस मामले पर बर्मा के धार्मिक और संस्कृति मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि बौद्ध धर्म के अपमान के मामले में हमने जार्नी आंग और उनके ग्रुप के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह शिकायर दर्ज होने के बाद आरोपी शख्स को अरेस्ट भी कर लिया गया। बताया जा रहा है कि उसने ये सेक्स डॉल चीन से मँगवाई थी।

इस मामले में मंदिर के स्टाफ से पूछताछ भी होगी। उनके ऊपर भी आरोप है कि उन्होंने आखिर कैसे उन्हें मंदिर के पार्किंग में शादी समारोह की अनुमति दे दी। फिलहाल जांच के दौरान आरोपी जार्नी पुलिस कस्टडी में ही हैं। बता दें कि जब जार्नी सेक्स डॉल की शादी करवा रहे थे तो आसपास लोग मौजूद भी उन्हें हैरानीभरी नजरों से देख रहे थे।

Team Hindustan Coverage

Recent Posts

किन बुरी आदतों की शौकीन है सीमा हैदर? मकान मालिक ने किया बड़ा खुलासा

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी लगातार सुर्खियों में हैं। सीमा…

10 months ago

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

10 months ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

10 months ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

10 months ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

10 months ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

10 months ago