Ajab Gajab

भारत मे ऐसी जगह जहा पर भारतीयों के जाने पर है नो एंट्री, सिर्फ ये लोग जा सकते हे यह पर…

इस बात से तो कई लोग वाकिफ होंगे कि विदेशों में कई ऐसी जगह हैं जहां भारतीयों के घूमने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। भारतीय लोग घूमना बेहत पसंद करते हे।और भारत में घूमने के लिए कई जगहें हैं। जहां हर साल बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। और कही जगह पर घूमने के लिए आपको काफी ज्यादा रूपीए देने पड़ते हे। लेकिन क्या आपको पता है। कि अपने देश में कुछ ऐसी जगहें भी हैं। जहां देश के नागरिकों के जाने पर ही नो एंट्री है। यानी देश के लोग ही यहां नहीं जा सकते। इन जगहों पर केवल विदेशी पर्यटक ही घूमने जा सकते हैं। आइए जानते हे ऐसी कॉनसी जगह हे।

भारत मे ऐसी कुल 5 जगह हे जहा पर आप नहीं जा सकते।

1-यूनो-इन-होटल बेंगलुरु
2-फ्री कसोल कैफे, हिमाचल प्रदेश
3-रेड लॉलीपॉप हॉस्टल, चेन्नई
4-ओन्ली फॉरेनर्स बीच गोवा
5-नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड

यूनो-इन-होटल बेंगलुरु
साल 2012 में बेंगलुरु में स्थित यह होटल यूनो-इन खास तौर से जापानी लोगों के लिए बनाया गया था। लेकिन अपने एक नियम के चलते यह होटल जल्द ही विवादों से घिर गया। साल 2014 में यह तब चर्चा में आया था। जब होटल स्टॉफ ने भारतीय लोगों को रूफ टॉप रेस्तरां में जाने से रोक दिया। इस बात को लेकर यहां काफी विवाद भी हुआ। जिसके बाद साल 2014 में ग्रेटर बेंगलुरु सिटी कॉर्पोरेशन ने जातीय भेदभाव के आरोप में इस होटल को बंद करवा दिया।

फ्री कसोल कैफे, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में कई ऐसी जगह हैं जहां की खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ बेहद आकर्षित करती हैं। हिमाचल में बसा कसोल गांव टूरिस्टों की पहली पसंदीदा जगहों में से एक है। हालांकि आपको यह जानकर थोड़ी हैरानी हो सकती है कि यहां भारतीयों से ज्यादा इजराइली लोग घूमते हुए दिखाई देते हैं। यही नहीं यहां फ्री कसोल कैफे के रेस्टोरेंट में भारतीयों के आने पर बैन लगा हुआ है। इसका मतलब यह है। कि इस रेस्टोरेंट में किसी भी इंडियन टूरिस्ट को इंट्री नहीं मिलती है। ऐसा करने के पीछए यहां के कैफे मालिक का कहना है कि यहां आने वाले ज्यादातर भारतीय पर्यटक पुरुष होते हैं। जो कि यहां दूसरे पर्यटकों से दुर्व्यवहार करते हैं।

रेड लॉलीपॉप हॉस्टल, चेन्नई
चेन्नई स्थित रेड लॉलीपॉप हॉस्टल भी अपने सेवाओं के चलते नस्लवाद के आरोपों से घिरा हुआ है। हॉस्टल में एंट्री के लिए किसी भी व्यक्ति को पासपोर्ट को जरूरत होती है। ऐसे में भारत के आम नागरिकों के लिए यह हॉस्टल अपनी सेवाएं उपलब्ध नहीं कराता है। होटल का दावा है कि वह पहली बार भारत आने वाले पर्यटकों को सेवा प्रदान करता है।

ओन्ली फॉरेनर्स बीच गोवा
गोवा पर्यटकों का सबसे पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट है। आप भी कई बार गर्मियों की छुट्टी बीताने के लिए गोवा गए होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं गोवा में कई ऐसे निजी बीच हैं, जहां भारतीयों के जाने की मनाही है। यहां सिर्फ विदेशी लोगों को ही इंट्री मिलती है। इसके पीछे यहां के बीच मालिकों का तर्क यह है। कि ऐसा नियम उन्होंने ‘बिकनी पहने विदेशी पर्यटकों को छेड़खानी से बचाने के लिए बनाया है। मतलब साफ है भारतीय यहां ना आए।

नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का एक द्वीप नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड भी है। जहां सिर्फ आदिवासी निवास करते हैं। ये द्वीप बाहरी दुनिया से संपर्क नहीं रखता है। साल 2018 में एक अमेरिकी ईसाई धर्म प्रचारक की मौत के बाद यह द्वीप चर्चा में आया था। नॉर्थ सेंटिनल द्वीप 23 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां पर रह रहे आदिवासियों संख्या महज 100 के करीब है। इस द्वीप पर बाहर से आए हुए किसी भी व्यक्ति का जाना वर्जित है।

Hindustan Coverage

Recent Posts

किन बुरी आदतों की शौकीन है सीमा हैदर? मकान मालिक ने किया बड़ा खुलासा

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी लगातार सुर्खियों में हैं। सीमा…

10 months ago

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

10 months ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

10 months ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

10 months ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

10 months ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

10 months ago