Ajab Gajab

जिस जगह पर कभी लड़की को प्रपोज किया था उस जगह पर हो गया मोत ….

<p>इंसान अपने प्यार के लिए क्या कुछ नहीं करता। प्यार के इजहार के लिए नए-नए तरीके अपनाता है। जिससे कि वह अपने प्रेमी को खुश कर सके। हालांकि&comma;कई बार वह ऐसे तरीके अपना लेता है। जिससे जान आफत में पड़ जाती है। ऐसा ही एक मामला लेक डिस्ट्रिक्ट में देखने को मिला। यहां एक शख्स अपनी पत्नी को प्रपोज करने के लिए एक पहाड़ी पर ले गया। जहां उसने 27 साल पहले प्यार का इजहार किया था। लेकिन इस दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे ने उसकी जान ले ली।<&sol;p>&NewLine;<p>ब्रिटेन के ग्रेटर मैनचेस्टर के अल्ट्रिनचैम में रहने वाले 54 वर्षीय डॉ&period; जेमी बटलर अपनी पत्नी मार्गरेट साथ घूमने के लिए गए थे। यह इलाका लेक डिस्ट्रिक्ट में खूबसूरत पहाड़ियों और झीलों पर बसा हुआ है। बटलर ने अपनी पत्नी को 27 साल पहले इसी जगह पर शादी के लिए प्रपोज किया था। वह पुराने दिनों की याद को ताजा करने के लिए इस जगह पर लौटे थे और उसी अंदाज में फिर से मार्गरेट को प्रपोज करना चाहते थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।<&sol;p>&NewLine;<p>दोनों दोपहर को पहाड़ी पर घूमने के लिए निकले&comma;उस दिन धूंध की वजह से विजिबिलिटी कम थी। इस दौरान टहलते समय बटलर का पहाड़ी में पैर फिसल गया और 300 फीट गहरी खाई में गिरने से उनकी मौत हो गई। बटलर का शव पहाड़ी के नीचे मिला और उनके शरीर पर चोट के कई निशान थे।<&sol;p>&NewLine;<p>मार्गरेट ने बताया कि उस जगह का दोनों के दिल में विशेष स्थान था। जब दोनों पहाड़ी पर पहुंचे&comma; तो वह काफी थक गईं थी। ऐसे में डॉ&period; बटलर खुद ही उस जगह को ढूंढने निकल पड़े&comma;जहां उन्होंने शादी के लिए प्रपोज किया था। अपने बयान में मार्गरेट ने बताया कि उन्होंने बटलर को आखिरी बार धूंध में जाते हुए देखा था।उन्होंने बताया कि बटलर के जाने के कुछ देर बाद&comma; आवाज दी&comma; लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को फोन किया। सूचना पाकर पर्वतीय बचाव दल पहुंचे और उन्होंने बटलर को पहाड़ी के नीचे मृत पाया। मार्गरेट ने कहा कि वह उनसे बेहद प्यार करते थे और अपने पीछे दो दो जुड़वां बेटों को छोड़ गए हैं।<&sol;p>&NewLine;

Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

3 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

3 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

3 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

3 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

3 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

3 years ago