Relationships

दो साल तक पैसे बचाकर लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को दिए जूते गिफ्ट और फिर किया प्रपोस…

<p>प्यार का दिवस कहे जाने वाले वैलेंटाइन डे में केवल 2 दिन बचे हैं। आमतौर पर माना जाता है कि लड़के ही लड़कियों को प्रपोज कर अपने प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन एक रोमांटिक कहानी वायरल हो रही है। जिससे आप रिश्तों की बदलती दुनिया के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे। <&sol;p>&NewLine;<p>लड़की ने खुद घुटनों पर बैठकर लड़के को बॉयफ्रेंड बनने का ऑफर दिया। इसके साथ ही उसने लड़के को एक ऐसा शानदार गिफ्ट दिया&comma; जिसे पाकर वह दंग रह गया लड़की ने खुद इस पेज पर अपनी प्रेम कहानी बयां की है।<&sol;p>&NewLine;<p>लड़की के मुताबिक&comma; &&num;8216&semi;मेरी उम्र उस समय करीब 12 साल की थी। तब उस लड़के से एक आइसक्रीम पार्लर पर मुलाकात हुई जब हम दोनों वहां से निकल रहे थे। तभी आंटी ने अचानक पास आकर कहा कि दोनों की जोड़ी सलामत रहे। उसकी बात सुनकर मैं हैरान रह गई। अपनी लव स्टोरी बताते हुए युवती कहती है&comma; उस वक्त ऑर्कुट का जमाना था। हम दोनों उस पर बातचीत करने लगे फिर हम फेसबुक पर शिफ्ट हो गए। इसके साथ ही दोनों फोन से भी एक-दूसरे को बातचीत करने लगे&period; कुछ साल बाद एक दिन लड़के ने झिझकते हुए मुझे आई लाइक यू कहा। मुझे अचानक समझ नहीं आया कि क्या रिप्लाई दूं इसके बाद वह चुपचाप मुझसे दूर हो गया और बात करनी बंद कर दी। <&sol;p>&NewLine;<p>लड़की के अनुसार&comma;जब लड़के ने बात करनी बंद कर दी मुझे अचानक खालीपन लगने लगा। ऐसा लगने लगा&comma; जैसे बहुत कुछ मुझसे छूट रहा है। मैं समझ गई कि मुझे भी उस लड़के से प्यार हो गया है और अब मैं उसके बिना नहीं रह सकती। करीब 3 महीने तक असमंजस में रहने के बाद मैंने एक दिन उसे खुद फोन किया और कहा कि क्या तुम मेरे बॉयफ्रेंड बनोगे। मेरा ऑफर सुनते ही वह खुशी से चहक पड़ा। इसके बाद हमने डेट करना शुरू कर दिया।<&sol;p>&NewLine;<p>लड़की बताती है कि उसे बॉयफ्रेंड को जूते इसलिए गिफ्ट किए क्योंकि उसे ब्रैंडेड शूज बहुत पसंद थे। वह उसकी इस पसंद को जानती थी। इसलिए उसे इंप्रेस करने के लिए 2 साल तक अपनी पॉकेट मनी से पैसे इकट्ठे किए और फिर उन पैसों से शानदार जूते खरीदर पार्टनर को गिफ्ट कर दिए। लड़की के मुताबिक अब वे दोनों जल्द ही शादी करने जा रहे हैं और उन दोनों का पिछले 11 साल से चल रहा प्यार अब पूरा होने जा रहा है। <&sol;p>&NewLine;

Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

2 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

2 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

2 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

2 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

2 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

2 years ago