Health

दुनिया भर में 17% महिलाएं माइग्रेन की मरीज, पुरुषों में यह आंकडा आपको चौंका देंगे

<p>हाल ही में नॉर्विजियन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने नियमित रूप से गंभीर सिर दर्द &lpar;headache problem in the world&rpar; की परेशानी से जुजने वाळे लोगों को लेकर बडा खुलासा किया है। रिसर्चर्स की माने तो दुनिया की 52&percnt; आबादी हर साल किसी न किसी प्रकार के सिर दर्द का शिकार होती है। इसमें माइग्रेन&comma; नॉर्मल सिर दर्द&comma; चिंता से होने वाला सिर दर्द आदि शामिल हैं।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>महिलाओं में सिर दर्द की समस्या ज्यादा-<&sol;strong> रिसर्चर्स के मुताबिक&comma; पुरुषों की तुलना में महिलाओं &lpar;migraine headache in women&rpar; को हर प्रकार का सिर दर्द ज्यादा होता है। माइग्रेन की बात करें तो जहां दुनिया भर में 17&percnt; महिलाएं इसकी मरीज हैं&comma; वहीं केवल 8&period;5&percnt; पुरुष ही इसकी चपेट में आते हैं। करीब 6&percnt; महिलाओं को सिर दर्द लगातार 15 दिन या उससे ज्यादा रहता है&comma; वहीं पुरुषों में ये प्रतिशत मात्र 2&period;9&percnt; है।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>सिर दर्द के कारण-<&sol;strong> हर साल माइग्रेन की समस्या बढ़ती चली जा रही है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इसके कई कारण हैं। ये मेंटल से लेकर फिजिकल&comma; एनवायरनमेंटल&comma; बिहेवियरल और साइकोलॉजिकल हो सकते हैं। इस रिसर्च के लिए वैज्ञानिकों ने 1961 से 2020 तक के उन शोधों को स्टडी किया&comma; जिनमें सिर दर्द से जुड़ा डेटा मौजूद था।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>दुनिया में 14&percnt; लोग माइग्रेन के मरीज-<&sol;strong>  2019 में ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज द्वारा की गई एक स्टडी में पाया गया था कि पूरी दुनिया में माइग्रेन विकलांगता का दूसरा सबसे बड़ा कारण है और 50 साल से कम उम्र की महिलाओं में विकलांगता का पहला सबसे बड़ा कारण है। वैज्ञानिकों ने रिसर्च में बताया है कि दुनिया में 14&percnt; लोग माइग्रेन के मरीज हैं। वहीं&comma; 26&percnt; लोगों को इतनी चिंता होती है कि यह गंभीर सिर दर्द की वजह बन जाती है। शोध के मुताबिक&comma; विश्व में हर दिन 15&period;8&percnt; लोग सिर दर्द से जूझते हैं।<&sol;p>&NewLine;

Team Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

2 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

2 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

2 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

2 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

2 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

2 years ago