Article

सचिन तेंदुलकर रिटायरमेंट के बावजूद करोड़ों में ‘खेलते’ हैं, जानें कहां से कमाते हैं इतने रुपए

<p>क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में हर वो मुकाम हासिल किया है जो किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है। सचिन न केवल भारत में बल्कि दुनिया में भी महान क्रिकेटरों में से एक हैं और दुनिया के क्रिकेटर्स भी उनका बहुत सम्मान करते हैं।<&sol;p>&NewLine;<p>सचिन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए कई साल हो गए हैं&comma; लेकिन इसके बावजूद सचिन की करोड़ों की कमाई है&period; खास बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी सचिन को दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। आइए जानते हैं सचिन की लाइफस्टाइल और उनकी दौलत के बारे में।<&sol;p>&NewLine;<p>रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2020 में सचिन की संपत्ति 834 करोड़ रुपये थी&period; फिलहाल उनकी संपत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है। बता दें&comma; क्रिकेट की दुनिया से सबसे ज्यादा दौलत सचिन के पास है। इसके अलावा उन्होंने रियल एस्टेट में भी निवेश किया है जिससे उन्हें काफी मुनाफा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में सचिन की कुल आमदनी करीब 12 करोड़ पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर संन्यास के बाद भी सचिन की कमाई जारी है।<&sol;p>&NewLine;<p>सचिन इन दिनों विज्ञापनों&comma; फैशन और कमर्शियल ब्रांड्स के जरिए पैसा कमा रहे हैं। बता दें&comma; सचिन एडिडास&comma; बीएमडब्ल्यू इंडिया&comma; जिलेट&comma; तोशिबा और कोका कोला जैसे बड़े ब्रांड से जुड़े हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2011 से 2013 के बीच सचिन ने अकेले कोका-कोला से करीब 2&period;5 करोड़ 25 लाख कमाए।<&sol;p>&NewLine;<p>इसके अलावा उनके रिटायरमेंट के बाद भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सचिन को हर महीने 50&comma;000 रुपये पेंशन देता है। सचिन तेंदुलकर के पास मुंबई के बांद्रा पश्चिम में एक विशाल हवेली है&comma; जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 62 करोड़ रुपये है। मुंबई के कोलाबा और मुलुंड में भी सचिन के नाम पर करोड़ों की संपत्ति है।<&sol;p>&NewLine;<p>सचिन तेंदुलकर के पास कई लग्जरी कार मॉडल हैं। इनमें से कुछ स्व-खरीदी गई हैं जबकि कुछ कारें उन्हें प्रायोजकों या प्रशंसकों द्वारा उपहार के रूप में दी गई हैं। तेंदुलकर के पास BMW i8&comma; BMW 750Li M Sport&comma; BMW X5 M50D&comma; BMW M5&comma; BMW M6 Gran Coupe&comma; Ferrari 360 Modena&comma; Mercedes-Benz C36 AMG&comma; Nissan GT-R&comma; Maruti 800 जैसी कारें हैं।<&sol;p>&NewLine;<p><img class&equals;"alignnone size-full wp-image-3638" src&equals;"http&colon;&sol;&sol;hindustancoverage&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2021&sol;08&sol;New-Project1-830&period;jpg" alt&equals;"" width&equals;"1200" height&equals;"630" &sol;>गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर को सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न भी मिल चुका है। ऐसे में उन्हें इससे हर महीने पेंशन के तौर पर पैसा मिलता है। सचिन को उनके क्रिकेट करियर में पद्म विभूषण&comma; पद्म श्री और अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं और इन दिनों वह एक आइकन के रूप में फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं।<&sol;p>&NewLine;

Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

3 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

3 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

3 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

3 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

3 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

3 years ago