Cricket

पाकिस्तानी कप्तान ने शेन वॉर्न को दिया था रिश्वत का ऑफर पर क्यों…?

<p>पाकिस्तान कभी अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा दुनिया के महानतम गेंदबाजों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न &lpar;Shane Warne&rpar; अपनी जादुई गेंदबाजी के अलावा भी विवादों में भी रहे थे। वॉर्न की गेंदों को खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं था। मैदान के बाहर भी उतने ही निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे थे। करियर के दौरान विवादों में रहने वाले वॉर्न संन्‍यास के बाद भी इससे पीछा नहीं छुड़ा पाए। शेन वॉर्न ने एक मैच फिक्सिंग को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया था। उन्होंने दावा किया था कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने उन्हें रिश्वत की पेशकश की थी।<&sol;p>&NewLine;<h3>वॉर्न ने किया था बड़ा खुलासा<&sol;h3>&NewLine;<p>ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज शेन वॉर्न हमेशा ही सुर्खियों में छाए रहते थे। अमेजन प्राइम पर आने वाली डॉक्यूमेंट्री में शेन वॉर्न ने बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने इसमें बताया था कि पाकिस्तान के कप्तान सलीम मलिक ने उन्हें रिश्वत ऑफर की थी। 1994 में कराची में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया &lpar;Australia vs Pakistan&rpar; के बीच मैच में उन्हें ये ऑफर दिया गया। वॉर्न ने कहा कि टेस्ट मैच के चौथे दिन उन्‍हें 2 लाख 76 हजार डॉलर की रिश्‍वत की पेशकश की गई थी और ये ऑफर पाकिस्‍तानी कप्‍तान सलीम मलिक &lpar;Salim Malik&rpar; ने दिया था।<&sol;p>&NewLine;<h3>सलीम मालिक ने कहा की मैच हारे तो घर जला दिए जाएंगे<&sol;h3>&NewLine;<p>शेन वॉर्न ने बताया था कि सलीम मलिक ने उनसे मिलने को था। वह उनसे मिले भी और दोनों बैठकर मैच को लेकर बात करने लगे। वॉर्न ने आगे बताया था कि मैंने सलीम से कहा था कि हम मैच जीत जाएंगे। इसके बाद सलीम ने कहा था कि हम हार नहीं सकते&comma; क्योंकि अगर हम हार गए तो हमारे घर जला दिए जाएंगे। इसके बाद उन्होंने मुझे रिश्वत ऑफर की थी।<&sol;p>&NewLine;<h3>700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हे वॉन<&sol;h3>&NewLine;<p>शेन वार्न ने अपने करियर के दौरान 145 टेस्ट मैच में 708 विकेट चटकाए थे&comma; जबकि 194 वनडे मैचों में 293 विकेट उनके खाते में दर्ज किए गए थे। टेस्ट क्रिकेट में विकेट लेने के लिहाज से श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन &lpar;muttiah muralitharan&rpar; के बाद दूसरे नंबर के गेंदबाज वार्न ने उनसे पहले 700 विकेट पूरे किए थे। वे गेंदबाजी के इस ऊंचे शिखर को छूने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने थे।<&sol;p>&NewLine;<h3>लगा था बैन पाकिस्तानी कप्तान पर<&sol;h3>&NewLine;<p>शेन वॉर्न ने आगे बताया था कि सलीम मलिक की बात सुनकर वो एकदम हैरान रह गए। इसकी जानकारी कप्‍तान मार्क टेलर&comma; कोच बॉब टेलर को दी और मैच रेफरी तक भी यह बात पहुंची। साल 2000 में मलिक पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था। मलिक पाकिस्तान के शानदार खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने 103 टेस्ट और 283 वनडे में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था।अमेजन प्राइम वीडियो पर शेन वॉर्न की डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने ये सभी बातें कही हैं।<&sol;p>&NewLine;

Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

3 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

3 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

3 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

3 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

3 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

3 years ago