News

अपर कास्ट और दलितों में ज्यादा जीवन प्रत्याशा किसकी? इन राज्यों के लोगों का आयुष्य सबसे कम

<p>नैशनल फैमिली हेल्थ सर्वे &lpar;national family health survey&rpar; के दूसरे और चौथे चरण के आंकड़ों का विश्लेषण करके तैयार की गई रिपोर्ट्स में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। इस स्टडी के मुताबिक&comma; अपर कास्ट के लोग अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के लोगों के मुकाबले औसतन 4 से 6 साल ज्यादा जीवित रहते हैं। इसी तरह अपर कास्ट और मुसलमानों के बीच औसत उम्र का अंतर ढाई साल तक का है।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>उत्तर-पूर्व में अनुसूचित जातियों की औसत उम्र अपर कास्ट से भी ज्यादा <&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>सर्वे से ये बात भी निकलकर आई कि यूपी&comma; राजस्थान&comma; उत्तराखंड&comma; बिहार&comma; झारखंड&comma; मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे हिंदीभाषी बेल्ट के लोगों में जीवन प्रत्याशा बाकी जगहों के मुकाबले सबसे कम है। देश में उत्तर-पूर्व इकलौता ऐसा रीजन है&comma; जहां पर अनुसूचित जातियों की औसत उम्र अपर कास्ट से भी ज्यादा है। संभवतः इसकी वजह वहां ST जातियों का ऊंचा सोशल स्टेटस हो सकता है।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>यह अंतर स्त्री-पुरुष दोनों में नजर आता है<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>स्टडी के मुताबिक निचली कास्ट और अपर कास्ट की महिलाओं के बीच जीवन प्रत्याशा में मामूली गिरावट आई लेकिन अनुसूचित जाति&comma; मुसलमानों और अन्य पिछड़े वर्ग के पुरुषों में अपर कास्ट की तुलना में बहुत कम हो गई। अनुसूचित जनजाति के पुरुषों में तो ये घटकर 8&period;4 साल तक पहुंच गई जबकि इन वर्गों की महिलाओं में 7 साल का अंतर देखा गया। गौर करने वाली बात ये भी है कि ये अंतर किसी एक क्षेत्र&comma; समय या आय के स्तर तक सीमित नहीं है और इन वर्गों के स्त्री-पुरुष दोनों में नजर आता है।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>आर्थिक स्थिति में अंतर का औसत उम्र के फासले पर फर्क नहीं<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>इन्हीं आंकड़ों पर एक अन्य स्टडी के दौरान देखा गया कि औसत उम्र का ये अंतर चाहे जन्म के समय से मापा जाए या फिर जीवन के बाकी सालों से&comma; बदलता नहीं है। मतलब निचली जातियों में नवजातों की ज्यादा मृत्यु दर से भी इसमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसी तरह&comma; आर्थिक स्थिति में अंतर का भी औसत उम्र के इस फासले पर फर्क नहीं पड़ता। स्टडी के दौरान 1997-2000 और 2013-16 में किए गए नैशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के आंकड़ों की तुलना की गई।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>अपर कास्ट की औरतों की औसत उम्र 64&period;3 साल<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>1997-2000 का सर्वे देखें तो पुरुषों के मामले में जीवन प्रत्याशा अपर कास्ट में 62&period;9 साल थी। जबकि मुस्लिम पुरुषों में 62&period;6&comma; OBC में 60&period;2&period; SC में 58&period;3 और ST में 54&period;5 साल थी। 2013-16 के सर्वे के मुताबिक&comma; अपर कास्ट पुरुषों में 69&period;4 साल&comma; मुस्लिमों में 66&period;8&comma; OBC में 66&comma; SC में 63&period;3 और ST में 62&period;4 साल थी। 1997-2000 के सर्वे के हिसाब से महिलाओं की स्थिति देखें तो अपर कास्ट की औरतों की औसत उम्र 64&period;3 साल&comma; मुस्लिम 62&period;2&comma; OBC 60&period;7&comma; SC 58 और ST 57 साल थी। 2013-16 के सर्वे के मुताबिक अपर कास्ट महिलाओं की औसत उम्र 72&period;2 साल&comma; मुस्लिम 69&period;4&comma; OBC 69&period;4&comma; SC 67&period;8 और ST &lpar;68 साल&rpar; रही&period;<&sol;p>&NewLine;

Team Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

2 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

2 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

2 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

2 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

2 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

2 years ago