Ajab Gajab

जानिए कौन था ये रहस्यमयी इंसान, इस सदी के आखिरी ‘आदिमानव’ की मौत

<p>ब्राजील में रहने वाली जनजाति के आखिरी सदस्य की भी मौत हो गई। यह जनजाति अमेजन के जंगलों में रहती थी। इस शख्स की मौत के बाद अब यह जनजाति धरती से पूरी तरह खत्म हो गई है। ब्राजील की इंडीजीनियस प्रोटेक्शन एजेंसी फुनाई की तरफ से इस शख्स के मौत की जानकारी दी गई है।<&sol;p>&NewLine;<p>बताया जाता है कि इस जनजाति का यह आखिरी शख्स कभी भी किसी बाहरी व्यक्ति के संपर्क में नहीं आया था और कई सालों से जंगलों में अकेले ही रहता था। इस इंसान को लोग गड्ढे का इंसान &lpar;Man of the Hole&rpar; कहते थे&comma; क्योंकि यह ज्यादातर गड्ढे में ही रहता था। यह शख्स अपनी रक्षा के लिए गड्ढे बनाता था और उसी में रहता था। लगातार इस जनजाति की जमीन पर हमले किए गए जिसमें इस शख्स के कई रिश्तेदारों और दौस्तों की मौत हो गई। आइए जानते हैं धरती से खत्म हो जाने वाली इस जनजाति के बारे में&&num;8230&semi;<&sol;p>&NewLine;<p>बताया जाता है कि इस शख्स ने कभी किसी बाहरी इंसान से मिलने की कोशिश नहीं की। अगर कोई भी इंसान इस शख्स के पास जाता था&comma; तो वह उसे जाल में फंसा लेता था और तीर से उस पर हमला बोल देता था।<&sol;p>&NewLine;<p>मैन ऑफ द होल के नाम से मशहूर यह शख्स बीते कई सालों से तनारु &lpar;Tanaru Indigenous land&rpar; में रहता था। ब्राजील के रोंडोनिया राज्य के अमेजन जंगल में यह इलाका स्थित है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक&comma; आवा &lpar;Awá&rpar; जनजाति का यह शख्स था। अमेजन के जंगलों में रहने वाली इस जनजाति को ब्राजील का मूल निवासी माना जाता है।<&sol;p>&NewLine;<p>अंतरराष्ट्रीय मीडिया इस शख्स को रहस्यमयी इंसान के तौर पर जानती थी जिसकी उम्र करीब 60 साल थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक&comma; सत्तर के दशक तक इस जनजाति के लोगों की अलग-अलग हमलों में मौत हो गई थी। यह हमले भूमाफिया और किसानों द्वारा किए गए थे।<&sol;p>&NewLine;<p>रिपोर्ट के मुताबिक&comma; यह अपनी जनजाति का आखिर इंसान था। इस शख्स की मौत के बाद अब यह जनजाति धरती से खत्म हो गई है। सरकार की एक टीम ने साल 2018 में इस शख्स के ऊपर फिल्म बनाई थी।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>जानिए कैसे हुई मौत<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>इस शख्स की लाश झोपड़ी के अंदर पाई गई थी। अभी तक जांच में पता चला है कि इस शख्स की किसी से कोई लड़ाई नहीं हुई थी। अधिकारियों ने भी किसी भी तरह की हिंसा नहीं होने की बात कही है। उनका कहना है कि इस शख्स की मौत प्राकृतिक है।<&sol;p>&NewLine;

Team Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

2 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

2 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

2 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

2 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

2 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

2 years ago