India

भारत के चार रहस्यमई खज़ाने जिसे आज तक कोई ढूंढ नहीं पाया

<p><strong>1&period; नादिर शाह का खजाना<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>फारसी आक्रमणकारी नादिरशाह ने साल 1739 में 50 हजार सैनिकों के साथ भारत पर आक्रमण किया था। इस आक्रमण में उसने दिल्ली के खजाने को लूट लिया। हमले में इतनी अधिक मात्रा में बेशकीमती संपत्ति लूटी गई थी कि अनुमान लगाना मुश्किल है। लेकिन उसी के सैनिकों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। नादिर शाह के मरने के बाद यह खजाना अहमद शाह ने अपने कब्जे में ले लिया। कुछ समय बाद उसकी भी मौत हो गई। कहा जाता है कि उसने इस खजाने को कहीं छुपा दिया था। खजाने में शामिल &OpenCurlyQuote;पीकॉक थ्रोन’ नामक रत्न जड़ित सिंहासन वर्तमान में ईरान में है।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>2&period;राजा मान सिंह का खजाना<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>मान सिंह प्रथम अकबर के दरबार में ऊंचे ओहदे पर थे। 1580 में मान सिंह ने अफगानिस्तान पर जीत हासिल की थी। माना जाता है कि इस जीत में मिले खजाने को मान सिंह ने किसी स्थान पर छिपा दिया था। यह कहानी कितनी ठोस थी&comma; इसका पता इस बात से चलता है कि आजादी के बाद इमरजेंसी के दौरान तत्कालीन केंद्र सरकार ने इस खजाने को खोजने का आदेश दिया था। इसको लेकर लंबे समय तक सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी हुए थे। आधिकारिक रूप से यह खजाना अभी भी किस्से कहानियों का हिस्सा बना हुआ है और माना जाता है कि यह अभी भी किसी गुप्त स्थान पर छिपा हुआ है।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>3&period; सोनभद्र की गुफाओं में छिपा खजाना<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>बिहार के नालंदा जिले में स्थित एक छोटा सा गांव है राजगीर जहां सोनभद्र की गुफाएं स्थित हैं। इन गुफाओं को सोन भंडार के नाम से भी जाना जाता है&comma; क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इन गुफाओं में सोने से भरा एक बेशकीमती खजाना है&comma; जिसे आज तक कोई नहीं खोज पाया है। यह गुफाएं राजा बिम्बिसार ने बनवाए थी और इनके पीछे का उद्देश्य भी सोने को छिपाने का ही था। इस गुफा के मुख्य द्वार पर एक चट्टान है जिसने इसे बंद किया हुआ है। अंग्रेजों ने अपने तोपों से इस चट्टान को हटाने क प्रयास किया लेकिन फिर भी वह उसे खोल नहीं पाएं&comma; आज भी उन तोपों से निकली गोलों के निशान यहां मौजूद हैं।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>4&period; कृष्णा नदी का खजाना<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>आंध्र प्रदेश के गुंटूर में कृष्णा नदी के तटीय इलाके काफी समय से अपने हीरों के लिए प्रसिद्ध थे। एक समय में यह इलाका गोलकुंडा राज्य में शामिल था। विश्व प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा भी यहीं की खदानों से निकाला गया था। माना जाता है कि इलाके में कृष्णा नदी के तट पर कई हीरे खोजे जाने का इंतजार कर रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;

Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

3 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

3 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

3 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

3 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

3 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

3 years ago