Entertainment

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके की 53 साल की उम्र में रहस्यमयी मौत

<p>भारतीय संगीत जगत के एक और सितारे का निधन हो गया है। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके का निधन हो गया है। मंगलवार को 53 साल की उम्र में केके ने दुनिया को अलविदा कह दिया। केके का पूरा नाम कृष्णकुमार कुन्नथ था। केके ने हिंदी के साथ-साथ कई अन्य भाषाओं में गाने गाए हैं।<&sol;p>&NewLine;<h5>डॉक्टर बनना चाहते थे केके<&sol;h5>&NewLine;<p>केके ने तमिल&comma; तेलुगु&comma; कन्नड़&comma; मलयालम&comma; मराठी&comma; बंगाली&comma; असमिया और गुजराती भाषा की फिल्मों के गीत गाएं हैं। दिल्ली में जन्मे केके मुंबई में काम करते थे। केके बचपन में डॉक्टर बनना चाहते थे। केके ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन करने के बाद केके ने एक होटल में काम किया।<&sol;p>&NewLine;<h5>1994 के यूटीवी विज्ञापन से ब्रेक मिला<&sol;h5>&NewLine;<p>केके ने महज आठ महीने बाद होटल की नौकरी छोड़ दी। केके की शादी 1991 में हुई थी। शादी के करीब तीन साल बाद 1994 में केके मुंबई आ गए। केके अपने सपनों की तलाश में मुंबई पहुंचे और गायन की दुनिया में एक ब्रेक खोजने लगे। केके को 1994 में यूटीवी के विज्ञापन से ब्रेक मिला और फिर कृष्णकुमार कुन्नथ का बॉलीवुड के मशहूर गायक केके बनने का सफर शुरू हुआ।<&sol;p>&NewLine;<h5>बॉलीवुड में आने से पहले गाए 3500 जिंगल<&sol;h5>&NewLine;<p>केके को बॉलीवुड में माचिस फिल्म के गाने &&num;8216&semi;छोड़ आए हम&&num;8217&semi; से ब्रेक मिला था और उसके बाद क्या हुआ ये तो पूरी दुनिया जानती है&period; केके ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सुपरहिट गाने दिए। बॉलीवुड में आने से पहले केके ने करीब 3500 जिंगल गाए थे। केके के पॉपुलर गानों की बात करें तो &&num;8216&semi;यारों&&num;8217&semi; काफी पॉपुलर हुआ था&period;<&sol;p>&NewLine;<h5>कौन से गाने गाए<&sol;h5>&NewLine;<p>सलमान खान&comma; अजय देवगन और ऐश्वर्या राय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम का गाना &&num;8216&semi;तड़प-तड़प के इस दिल से&&num;8217&semi;&comma; बचना ऐ हसीनों की &&num;8216&semi;खुदा जाने&&num;8217&semi;&comma; काइट्स &&num;8216&semi;जिंदगी दो पल की&&num;8217&semi;&comma; जन्नत की &&num;8216&semi;जरा सी&&num;8217&semi;। गैंगस्टर का गाना &&num;8216&semi;तू ही मेरी शब है&&num;8217&semi;&comma; शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम का गाना &&num;8216&semi;अंखो में तेरी अजब सी&&num;8217&semi; भी खूब पॉपुलर हुआ।<&sol;p>&NewLine;<h5>कई भाषाओं में गाने गाए<&sol;h5>&NewLine;<p>बजरंगी भाईजान के गाने &&num;8216&semi;तू जो मिला&&num;8217&semi;&comma; इकबाल के &&num;8216&semi;आशाए&&num;8217&semi; और अजब प्रेम की गजब कहानी के &&num;8216&semi;मैं तेरी धड़कन&&num;8217&semi; ने भी खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। हिंदी के अलावा केके ने बंगाली और कई अन्य भाषाओं में भी गाने गाए। दो दशक से भी अधिक समय से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाली आवाज अब शांत हो गई है।<&sol;p>&NewLine;

Team Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

2 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

2 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

2 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

2 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

2 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

2 years ago