World

ताइवान में भूकंप के झटके, घर भी तबाह…ट्रेन के डिब्बे पलटे

ताइवान में रविवार को एक बार फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया है। इस तरह पिछले 24 घंटों के अंदर दूसरी बार यहां पर भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 बताई गई है और इसने यूजिंग जिले को प्रभावित किया है। इससे पहले शनिवार को भी यहां भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। यह भूकंप 6.9 की तीव्रता से दक्षिणी पूर्वी ताइवान में आया था। इसके चलते यहां पर एक बिल्डिंग गिर गई थी और सड़कें फट गई थीं।

बताया जाता है कि भूकंप के चलते यहां पर कई घरों को नुकसान हुआ है। इसके अलावा भूकंप के चलते ट्रेन के कुछ डिब्बों के भी पलट जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पिछले दो दिन से यहां पर लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं। बता दें कि 7.2 तीव्रता का यह भूकंप युजिंग से 85 किमी पूर्व में दोपहर करीब 12:14 बजे आया।

वहीं शनिवार शाम दक्षिणपूर्वी ताइवान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 6.4 दर्ज की गई थी। भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान अब तक खबर नहीं है। हालांकि यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने भूकंप की तीव्रता 6.6 बताई है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई में ताइतुंग काउंटी में गुआनशान टाउनशिप के पास था।

Team Hindustan Coverage

Recent Posts

किन बुरी आदतों की शौकीन है सीमा हैदर? मकान मालिक ने किया बड़ा खुलासा

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी लगातार सुर्खियों में हैं। सीमा…

9 months ago

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

10 months ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

10 months ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

10 months ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

10 months ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

10 months ago