Ajab Gajab

आपको यकीन नहीं होगा की एक स्ट्रॉबेरी ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड पर कैसे…

<p>कई बार ऐसे फल या सब्जी हमारे सामने आ जाते हैं जिन्हें बार देखने का मन करता है। क्योंकि वो बिल्कुल अलग दिखते हैं। यानी&comma; उनका आकार और वजन सामान्य से अधिक या कम होता है। ऐसा ही रोचक मामला इजराइल में सामने आया है।<&sol;p>&NewLine;<p>दुनियाभर में कई बार ऐसे सब्जी या फल की चर्चा होती रही है जिनका आकार सामान्य से अलग रहा है। लेकिन&comma; आज जिस फल के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। उसने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। हम बात कर रहे हैं स्ट्रॉबेरी के बारे में।<&sol;p>&NewLine;<p>स्ट्रॉबेरी के बारे में तो हर कोई जानता है कि यह बेहद ही छोटा और देखने में लाल रंग का प्यारा फल होता है। &OpenCurlyQuote;द मिरर’ की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल के रहने वाले किसान एरियल चाही के खेत में जो स्ट्रॉबेरी मिली है। उसने पूरी दुनिया का आकर्षण अपनी तरफ खींचा है। यह स्ट्रॉबेरी आकार में सामान्य से काफी बड़ी और वजनी है।एरियल चाही ने दुनिया की सबसे बड़ी स्ट्रॉबेरी उगाई है। जिसके चलते इस स्ट्रॉबेरी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस में दर्ज हो गया है। दुनिया की सबसे बड़ी इस स्ट्रॉबेरी का वजन 289 ग्राम है। <&sol;p>&NewLine;<p>गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक&comma; इलान किस्म की इस स्ट्रॉबेरी को &OpenCurlyQuote;स्ट्रॉबेरी इन द फील्ड’ द्वारा उगाया गया है। इस स्ट्रॉबेरी को उगाने वाले एरियल चाही ने बताया कि यह उनका पारिवारिक व्यवसाय है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंस्टाग्राम पेज पर इस स्ट्रॉबेरी का वीडियो भी शेयर किया गया है। जिसमें स्ट्रॉबेरी को तौलते दिखाया गया है।<&sol;p>&NewLine;<p>बता दें स्ट्रॉबेरी को लेकर पिछला रिकॉर्ड 2015 में सामने आया था। 2015 में जापान के फुकुओका में 250 ग्राम स्ट्रॉबेरी मिली थी। एरियल चाही ने बताया कि जब उन्हें खबर मिली तो वह हंसते और गाते हुए ऊपर-नीचे कूदने लगे। उन्होंने कहा&comma; &OpenCurlyQuote;हम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल होकर बहुत खुश हैं।<&sol;p>&NewLine;

Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

3 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

3 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

3 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

3 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

3 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

3 years ago