Health

आपके पास जो केसर हे वो असली हे या नकली? आप कैसे पता करेंगे…

<p>जिस तेजी से मार्केट में नकली केसर बिक रहा है उससे ये पहचान पाना मुश्किल होता जा रहा है कि कौन सा असली केसर है। नकली केसर के खाने से आपको चूना लगने के साथ-साथ आपकी सेहत भी खराब होती है। तो चलिए जानते है असली-नकली केसर में अंतर।<&sol;p>&NewLine;<p>आपको पता होगा कि बाजार में नकली केसर भी जमकर बिक रहा है। ऐसे में असली केसरी की पहचान कर पाना थोड़ा मुश्किल है। बता दें कि सर्दियों के मौसम में लोग केसर का सेवन काफी मात्रा में करते हैं। दरअसल&comma; केसर में मौजूद गुण न सिर्फ शरीर को गर्म रखने का काम करते हैं बल्कि शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने का भी काम करते हैं। केसर को सभी मसालों का राजा भी कहा जाता है। केसर दुनिया के महंगे मसालों में से एक है इसलिए इसकी खेती में मुनाफा भी बहुत होता है।<&sol;p>&NewLine;<p>बता दें कि भारत में केसर की खेती सबसे ज्यादा कश्मीर में होती है। केसर महंगा होने के साथ-साथ बहुत फायदेमंद भी है। इसलिए इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। केसर की डिमांड और सप्लाई को बनाकर रखने के लिए लोग इसमें मिलावट की भी करते हैं। ऐसे में मिलावटी केसर हमारी हेल्थ के लिए भी ठीक नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे पहचाने कि असली और नकली केसर की पहचान कैसे करें।<&sol;p>&NewLine;<p>मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक&comma; असली और नकली केसर के बीच पहचान करना एक मुश्किल काम है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग मिलावटखोरी का शिकार हो जाते हैं। बता दें कि केसर में मिलावट के लिए लोग मकई के बाल का इस्तेमाल करते हैं। जिसका सेवन करने से पेट खराब होने की समस्या&comma; गैस और सूजन हो सकती है। इसके अलावा मसालों और खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान करने के लिए एक मुहिम शुरू की है जिसे के नाम से जाना जाता है। <&sol;p>&NewLine;<p>केसर में मिलावट का पता लगाने के लिए आप कांच का गिलास लें अब इसमें 70 से 80 डिग्री तक गर्म किया गया पानी डालें। इसके बाद केसर की कुछ पंखुडियां इसमें डालें। बता दें कि अगर आपका केसर असली है तो पानी में केसर की तरह का रंग धीरे-धीरे छूटेगा अगर केसर में मिलावट की गयी है तो केसर से रंग तुरंत छूटने लगेगा।<&sol;p>&NewLine;<p>इसके अलावा केसर को चख कर भी पहचान की जा सकती है। बाजार में केसर खरीदने से पहले केसर को चख कर इसके स्वाद से इसकी पहचान करें। इसके लिए सबसे पहले केसर के दो टुकड़े को जीभ पर रखकर इसे हल्के से चबाएं। अगर केसर का स्वाद आपको ज्यादा मीठा लगता है तो इसका मतलब है कि आपका केसर नकली है। केसर की गंध भले ही मीठी होती है लेकिन इसका स्वाद हल्का कड़वा होता है।<&sol;p>&NewLine;

Hindustan Coverage

Recent Posts

क्या 5 साल से कम उम्र के बच्चों का भी लगेगा ट्रेन टिकट ? जानिए क्या है हकीकत

भारतीय रेलवे की मदद से रोजाना लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा…

3 years ago

जानिए कौन हैं भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी ? कैसे हुआ था अशोक सुंदरी का जन्म ?

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है । इस महीने में भगवान शिव की विशेष…

3 years ago

फिर से बदली जा सकती है स्मार्टफोन की बैटरी! जानें इसके फायदे और नुकसान

एक समय था कि जब हम स्मार्टफोन में बैटरी बदल सकते थे। लेकिन स्मार्टफोन ब्रांड…

3 years ago

चंद्रयान-3 आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं चंद्रयान की उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च करने…

3 years ago

सावन का पहला सोमवार आज, जाने पूजन की विधि और महत्व

सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है, और भगवान शिव…

3 years ago

इस शहर मे टमाटर बिक रहे है मात्र 35 रुपये प्रति किलो! जाने क्या है कारण

भारत मे इन दिनों टमाटर के दाम आसमान छु रहे है। लोग टमाटर के दामों…

3 years ago